आज भी कोरोना के नए केस कम आए और मरीज ज्यादा ठीक हुए, जानें राज्यवार आंकड़े

आज भी कोरोना के नए केस कम आए और मरीज ज्यादा ठीक हुए, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 32,110,656 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 980,031 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 960969 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 4849584 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 93379 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 5903932 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 85,362 नए मामले सामने आए और 1089 संक्रमितों की मौत हुई। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 82.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.36 प्रतिशत है। एक्टिव मामलों की दर 16.28 फीसदी है। मृत्युदर 1.58 फीसदी है।

आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक 25 सितंबर को 13,41,535 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 7,02,69,975 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना को लेकर आज भी थोड़ी राहत है। दरअसल आज भी कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है और नए मामले कम आए हैं। पिछले 24 घंटों जहां 85,362 नए मामले सामने आए तो वहीं 24 घंटों में 93,420 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र का कोरोना से बुरा हाल

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में 17,794 नये मामले सामने आए और 416 मरीजों की मौत हुई।

राजधानी में दिल्ली में कोरोना की स्थिति क्या है?

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नये मामले सामने आए, जबकि बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गयी। 30,867 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,124 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

67683

588169

5606

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

179

3528

52

अरुणाचल प्रदेश

2427

6230

14

असम

30034

136715

625

बिहार

12773

161874

878

चंडीगढ़ 

2390

8677

145

छत्तीसगढ़

30928

66860

777

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

182

2805

2

दिल्ली

30867

228436

5147

गोवा

5614

25071

386

गुजरात 

16478

110358

3393

हरियाणा

18032

101273

1273

हिमाचल प्रदेश 

3976

9546

157

जम्मू एंड कश्मीर 

19170

49557

1105

झारखंड

12533

64515

661

कर्नाटक

98493

450302

8417

केरल

48967

111331

635

लद्दाख

998

2971

56

मध्य प्रदेश 

22198

93238

2152

महाराष्ट्र 

273190

992806

34761

मणिपुर

2126

7602

63

मेघालय

1772

3343

43

मिजोरम

546

1289

0

नागालैंड

1083

4669

16

ओडिशा

34897

165432

767

पुडुचेरी

5214

19781

494

पंजाब

19937

84025

3134

राजस्थान

19030

104288

1412

सिक्किम

679

2075

31

तमिलनाडु

46386

513836

9148

तेलांगना

30334

152441

1091

त्रिपुरा

6148

17992

268

उत्तराखंड

10934

33843

555

उत्तर प्रदेश 

59397

313686

5450

वेस्ट बंगाल

25374

211020

4665

भारत में कुल मामले

960969

4849584

93379


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।